महासमुन्द
जैन तीर्थयात्रियों का स्वागत, निकाली शोभायात्रा
20-Jan-2024 3:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,20 जनवरी। जैनियों के पवित्र तीर्थस्थल गुजरात के पलिताना में पहाड़ की चोटी पर स्थित मंदिर में भगवान महावीर के 99वें बार दर्शन कर लौटे तीर्थ यात्रियों के स्वागत में नगर के जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा गांधी चौक स्थित जैन मंदिर से शुरू हुई। जो बिठोबा टॉकिज, अंबेडकर चौक, नेहरू चौक होते हुए आश्रम पहुंची। जहां पर स्व. यतियतन जी का चरण वंदन किया गया। इसके बाद जैन मंदिर में शोभायात्रा का समापन किया गया। इस दौरान शहर के अलावा आसपास स्थानों से आए जैन समाज के लोग शोभा यात्रा में शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे