महासमुन्द

खेल मैदान में सुविधाओं के लिए राशि मंजूर
19-Jan-2024 3:54 PM
 खेल मैदान में सुविधाओं के लिए राशि मंजूर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 जनवरी।
बीते 12 वर्षों से संचालित जिले की एकमात्र क्रिकेट एकेडमी टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी के संस्थापक और एनआई एस क्रिकेट कोच शबाब कुरैशी ने महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मिलकर पूर्व विधायक के द्वारा मिनी स्टेडियम महासमुंद के लिए 60 लाख रुपए राशि स्वीकृत होने पर उनसे मिलकर उन्हें मिठाई खिलाकर और पुष्प गुच्छ भेंटकर पूर्व विधायक का धन्यवाद किया।

शबाब कुरैशी ने बताया कि टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी महासमुंद में पिछले 12 वर्षों से क्रिकेट खिलाने का कार्य महासमुंद में करते आ रही है। इस दौरान खेल के दौरान खिलाडिय़ों को मैदान में आने वाली परेशानिया और मैदान के रख रखाव और सुरक्षा और मैदान में बिजली, घास, विकेट आदि के संबंध में टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी लगातार शासन का ध्यान ज्ञापन और प्रोजेक्ट के जरिये करते आई है। शबाब कुरैशी ने बताया कि इस दौरान पूर्व विधायक विनोद सेवानलाल चंद्राकर से भी लगातार मिलकर उन्हें एकेडमी के द्वारा जानकारी दी गई। बाहर से बुलाकर पिच क्यूरेटर और मैदान बनाने वाले से भी पूर्व विधायक को मिलाया गया और पूर्व विधायक ने स्वयं भी उनके साथ मैदान का निरक्षण किया और कलेक्टर साहब से मुलाकात कर हर सम्भव प्रयास किया।

इसके लिए श्री कुरैशी ने पूर्व विधायक का पूरे क्रिकेट खिलाडिय़ों के तरफ  से विनोद चंद्राकर का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर ने कहा कि क्रिकेट भारत के लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ खेल है। टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी महासमुंद के लिए लगातार क्रिकेट खिलाड़ी तैयार कर रही है और एक अच्छा काम कर रही है। टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी के लगातार मैदान और व्यवस्थाओं के लिए शासन को दिए गए ज्ञापन को ध्यान में रखते हुए इन कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। ताकि महासमुंद के लिए बगैर बाधा के बड़े-बड़े क्रिकेट खिलाड़ी महासमुंद के लिए तैयार हो सके। 

विनोद चंद्राकर ने क्रिकेट कोच शवाव कुरैशी को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि आपके निरंतर प्रयास और आपके क्रिकेट खिलाडिय़ों की जायज मांगों को देखते हुए ही यह राशि स्वीकृत की गई है। ज्ञात हो कि इस स्वीकृत राशि के द्वारा मिनी स्टेडियम महासमुंद में क्रिकेट की पिच, मैदान में घास लगने के अलावा, क्रिकेट नेट्स, मैदान में लाइट और पवेलियन आदि का कार्य किया जाएगा।  जिसमें अभी तक लाइट का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

 


अन्य पोस्ट