महासमुन्द

राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह, तीसरे दिन मुढ़ेना में यातायात सडक़ सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
19-Jan-2024 3:41 PM
राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह, तीसरे दिन मुढ़ेना में यातायात सडक़ सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,19 जनवरी। कल राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह 2024 के तीसरे दिन यातायात जागरूकता अभियान के तहत यातायात प्रभारी लक्ष्मी नारायण साव की उपस्थिति में ग्राम मुढेना में गुड शेफर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल महासमुंद राष्ट्रीय सेवा योजना 7 दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन हुआ।

यातायात सडक़ सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत 45 एवं प्राथमिक शाला मुढेना के 87 स्कूली छात्र-छात्राओं को इस दौरान यातायात नियमों की जानकारी देते हुए संकेतों का पालन करने समझाइश दी गई। यातायात प्रभारी लक्ष्मी नारायण साव ने बच्चों के सवालों के जवाब दिए। उपस्थित बच्चों को भी यातायात नियमों एवं संकेतों से संबंधित प्रश्न पूछा गया। सही जवाब देने वाले छात्र एवं छात्राओं को पेन एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया।

उक्त यातायात जागरूकता अभियान कार्यक्रम में यातायात महासमुंद से यातायात प्रभारी लक्ष्मी नारायण साव, आरक्षक महेंद्र दीवान, हरीश चंद्राकर, रवि कुमार बरिहा, राधेलाल चंद्रवंशी, प्रभारी अधिकारी अनिता बंजारी, ग्राम मुढेना के प्राथमिक शाला की प्रधान पाठिका सरस्वती कुर्रे, सुधा बघेल, सुनीता चंद्रवंशी, विजय लक्ष्मी, घनश्याम बंजारे एवं लगभग 140 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट