महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 जनवरी। भाजपा द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर किये गए दावों पर पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि आज से लगभग 10 साल पहले मोदी सरकार ने अच्छे दिन आने का ढिंढोरा पीटा था। उस समय देश की जनता
को लगा कि यह उनके लिए है। लेकिन अब देश इस बात का मूल्यांकन कर रहा है कि पिछले 10 सालों में अच्छे दिन किसके आये? देश की जनता महंगाई से परेशान हैं। युवा बेरोजगार बैठे हैं। पेट्रोल, डीजल, गैस, खाद्य सामग्री का दाम आसमान पर हैं। मोदी ने वादा किया था हर वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का, लेकिन हुआ उल्टा। देश में बेरोजगारी दर बढ़ गया।
श्री चंद्राकर ने कहा कि भाजपा के लिए अच्छे दिन आए। जिसमें 5 हजार करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति और संसाधन जमा हुए। उन मु_ी भर पूंजीपतियों के लिए अच्छे दिन आ गए, जो रुपए कमाने लगे। उन गिने.चुने सबसे बड़े अमीरों के लिए अच्छे दिन आए जिन्होंने कोरोना आपदा के बीच एक साल में 30 लाख करोड़ रुपए कमाये। उन बैंक लुटेरों मेहुल चौकसी, नीरव मोदी, विजय माल्या तथा संदेसरा भाई आदि के लिए अच्छे दिन आ गए जिन्होंने बैंक धोखाधड़ी की। पैसे लेकर उनमें से कुछ विदेश भाग गये। कोरोना और कमरतोड़ महंगाई के बीच लाखों करोड़ कमाने वाले जमाखोरों और कालाबाजारियों के लिए अच्छे दिन आ गए।
श्री चंद्राकर ने कहा कि भाजपा की अहंकारी सत्ता में लोगों को लूटा जा रहा है। उनकी आय कम हो रही है और महंगाई लगातार बनी हुई है। मोदी और भाजपा ने अच्छे दिन का बड़ा झूठ परोसकर वोट तो हासिल कर लिया। लेकिन आसमान छूती महंगाई से लोगों की जिंदगी में जहर घुल गया।
शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, प्रशासनिक एजेंसियों का दुरूपयोग, धार्मिक कट्टरपंथ को बढ़ावा देेने, आरक्षण नीति को कमजोर करने, सरकारी संपत्ति की बिक्री, युवाओं को नौकरियां दे पाने में विफलता, देश पर बढ़ता कर्ज तथा किसानों के लिए तीन काले कानून, आत्महत्याएं, 60 लाख लघु एवं सूक्ष्म उद्योग बंद और कारोबार में मंदी। 84 प्रतिशत लोगों की आय कम हो गई। यही मोदी सरकार की उपलिब्ध है। इसके अलावा जब मोदी सरकार बेनकाब हो गई तो उसने देश को नफरत और विभाजन से भरे दिन परोस दिए। ताकि जनता आपस में लडक़र अच्छे दिन का हिसाब न मांगे। अपने साथ हुए हर वादाखिलाफी का हिसाब लोकसभा चुनाव में देश की जनता करेगी।