महासमुन्द

तीन दिनों से दिन भर बदली
19-Jan-2024 3:35 PM
तीन दिनों से दिन भर बदली

महासमुंद,19जनवरी। परसों बुधवार से आज शुक्रवार तक दिन भर बदली छाने से मौसम में काफी बदलाव आया है। रोज सुबह काफी देर के बाद  सूरज निकल रहा है। दोपहर तक रोज बादल और सूरज की आंख मिचौली चल रही है। आसमान में बादल आता है पर बारिश नहीं होती है।

दिन भर ठंडी हवाएं चलती हैं। हालांकि इस साल जनवरी में ठंड लगभग गायब हो गई है और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो गई है। अब तो लोगों  को दोपहर की धूप भी चुभने लगी थी लेकिन अचानक मौसम बदला है। सुबह से कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान 16.17 डिग्री के करीब और अधिकतम तापमान 27.28 डिग्री के करीब दर्ज की जा रही है। अलसुबह और रात में ठंड महसूस हो रही है।


अन्य पोस्ट