महासमुन्द

राज्यपाल के हाथों आशा को बेस्ट गाइड सम्मान
18-Jan-2024 3:39 PM
राज्यपाल के हाथों आशा को बेस्ट गाइड सम्मान

महासमुंद,18 जनवरी। स्वामी आत्मानंद शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक हिन्दी माध्यम विद्यालय महासमुंद की छात्रा आशा साहू गाइडर मधु शर्मा के मार्गदर्शन एवं स्काउट मास्टर मुरलीधर पटेल के सहयोग से राज्यपाल गाइड से पुरस्कृत हुई है।

ज्ञात हो कि राज्य भर से कुल 4 गाइड को सर्वश्रेष्ठ गाइड के रूप में चयन किया गया, जिसमें महासमुंद जिले से स्कॉउटिंग के क्षेत्र में आशा साहू का चयन हुआ है। चयनित स्काउट गाइड को छग के राजभवन स्थित राज दरबार में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के करकमलों से बृजमोहन अग्रवाल शिक्षा मंत्री व राज्य अध्यक्ष छग स्काउट्स गाइड्स विनोद सेवन लाल चन्द्राकर राज्य आयुक्त, कैलाश सोनी राज्य सचिव की गरिमामय उपस्थिति में सर्वश्रेष्ठ गाइड के सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर महासमुंद जिला संघ की ओर से राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवन लाल चन्द्राकर का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही आशा साहू को जिला संघ महासमुंद की ओर से दाऊलाल चन्द्राकर जिलाध्यक्ष, ऐत राम साहू जिला मुख्य आयुक्त, मीता मुखर्जी जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त गाइड, नन्द किशोर सिन्हा जिला आयुक्त स्काउट, उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, ऐश्वर्या तिवारी, डॉ मंजू शर्मा, जय पवार, संजय शर्मा, धर्मशीला दास, कौशलेंद्र वैष्णव ब्लाक अध्यक्ष, लीलाधर सिन्हा विकसखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला

सहायक आयुक्त, अंजली बरमाल शाखा प्रभारी, हिना ढालेन सहा वि ख शिक्षाधिकारी, सन्तोष कुमार साहू डी टी सी स्काउट, कमल लुनिया डी ओ सी स्काउट, लिनु चन्द्राकर, गाइड राम कुमार साहू जिला सचिव, लोलिमा साहू डीटीसी गाइड, तुलेन्द्र सागर जिला सहसचिव, प्रमोद आदि ने शुभकामनाएं दी है।


अन्य पोस्ट