महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 जनवरी। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के समीप द पीस मेकर यूथ क्लब महासमुंद द्वारा हसदेव बचाओ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें हजारों युवाओं ने समर्थन देते हुए अपना हस्ताक्षर किया। इसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और छत्तीसगढ़ केराज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन को भेजा गया।
द पीस मेकर यूथ क्लब के धनंजय चेलक और योगेश सोनवानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में हसदेव अरण्य में कोयला निकालने के लिए पिछले पंद्रह दिनों से लाखों पेड़ों की कटाई हो रही है। जिससे वन व वन्य जीव के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना महामारी के समय हमने देखा है कि लोग किस प्रकार ऑक्सीजन की कमी से जूझते रहे। हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई है। यह पर्यावरण के साथ.साथ मानवीय जीवन के लिए भी खतरे की घंटी है। हसदेव अरण्य को बचाने युवाओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान में महाविद्यालय के छात्र.छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। हस्ताक्षर अभियान के दौरान दिलेश तिलक, आदी साहू, डिंपल चंद्राकर, मनी चतुर्वेदी, हरि चतुर्वेदी, सात्विक वर्मा, मुस्कान चंद्राकर,हिना साहू, वरुण, तरुण, देवनारायण,भूमि, अनु, सवि उपस्थित रहे।