महासमुन्द

सडक़ सुरक्षा माह: हेलमेट बाइक रैली निकाली
17-Jan-2024 3:26 PM
 सडक़ सुरक्षा माह: हेलमेट बाइक रैली निकाली

यातायात जागरूकता रथ रवाना, दुर्घटना से बचने देंगे संदेश 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 जनवरी।
महासमुंद पुलिस ने  सडक़ सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, जिलाधीश प्रभात मलिक उपस्थित थे। 

अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना कर हेलमेट जागरूकता रैली अभियान का शुभारंभ किया। सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम नागरिकों में यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता लाने हेतु पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के निर्देशन में आगामी एक माह तक जिले में यातायात जागरूकता के आयोजन होंगे। इस अवसर पर शांत्री देवी कॉलेज के छात्रों ने यातायात जागरूकता के संबंध में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा अपने उद्बोधन म कहा कि सभी यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने लर्निंग लाइसेंस बनाने हेतु भी आरटीओ विभाग को शिविर लगाने हेतु निर्देशित किया तथा शहर की बेहतर यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासन को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेश्वर राजू सिन्हा,राशि महिलांग, कलेक्टर प्रभात मलिक व पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रथ तथा यातायात जागरूकता हेलमेट बाइक रैली को रवाना किया। 

जानकारी अनुसार सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम और आम नागरिकों में यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूकता लाने एक माह तक अभियान चलाया जाएगा। 

अत: सोमवार को पुलिस अधीक्षक महासमुंद राजेश कुकरेजा के मार्गदर्शन में जिले में सडक़ सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 15 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा। इस एक माह के अभियान का उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता तथा यातायात संबंधी नियमों का अनुपालन व सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

उक्त कार्यक्रम का आयोजन नगर के प्रमुख केंद्र लोहिया चौक में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि महासमुंद के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा थे। महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, जिलाधीश प्रभात मलिक व शहर के नागरिक, पत्रकार, स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में शांत्री बाई कॉलेज महासमुंद के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थितों को यातायात नियमों को पालन करने का संदेश दिया। इस प्रस्तुति को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया। 

तत्पश्चाप दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अपने स्वागत उद्बोधन में पुलिस अधीक्षक महासमुंद  राजेश कुकरेजा ने जिले में बढ़ रही सडक़ दुर्घटना व सडक़ दुर्घटनाओं में मृत्यु के आंकड़ों पर प्रकाश डाला तथा यातायात नियमों व इसकी प्रति जागरूकता तथा सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस प्रशासन अन्य विभाग समाज स्कूल व परिवार सभी स्तर पर सम्मिलित प्रयास करने के सुझाव दिए। सडक़ सुरक्षा को लेकर पुलिस की आगामी एक माह की कार्य नीति से भी आगंतुक अतिथियों व श्रोताओं को अवगत कराया। 

कलेक्टर प्रभात मलिक ने महासमुंद के सभी आम नागरिकों, स्कूली छात्र.छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने अपील की।  नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने भी शहर की बेहतर सडक़ व्यवस्था तथा सडक़ में हो रहे अतिक्रमण को हटाने हेतु पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर सहयोग करने व शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने हेतु अपना दृढ संकल्प जाहिर किया। 

यह बाइक रैली यातायात नियमों से संबंधित पोस्टर लेकर लोगों को यातायात निमयों का पालन कर वाहन चलाने हेतु प्रेरित करेगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने आम नागरिकों को वाहन चालन के दौरान यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। बताया कि यातायात पुलिस प्रति वर्ष जनवरी माह में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने सडक़ सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन करती है। जिसके तहत प्रतिदिन नये-नये कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात निमयों का पालन करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाता है। चौक.चौराहों में यातायात नियमों से संबंधित बैनर पोस्टर एवं पांप्लेट वितरण किया जाता है साथ ही नियमों का पालन करने अपील की जाती है।  
सडक़ सुरक्षा माह के दौरान शहर के विभिन्न स्कूल, कॉलेजों में यातायात पुलिस के प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र.छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी जाती है एवं नियमों का पालन करने निर्देशित किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गो के किनारे बसे गांवों में यातायात पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्राम वासियों को यातायात निमयों से संबंधित गीत संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हैं। यह अभियान 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक लगातार एक माह तक संचालित किया जाता है। 

पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि कृपया नियमों का पालन कर वाहन चलाएं। नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न दें। दो पहिया वाहन चालान के दौरान हेल्मेट का उपयोग करें। चार पहिया वाहन चालान के दौरान शीट बेल्ट अवश्य लगाएं। तीन सवारी न चलें। रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं एवम् सबसे आवश्यक यह है कि नशे की हालात में वाहन न चलाएं। यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें। 

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, भूतपूर्व सैनिक कन्हैया लाल सोनी, जिला परिवहन अधिकारी रामकुमार ध्रुव, एसडीओपी युलेण्डर यॉर्क, शंकर त्रिपाठी, प्रेमलाल साहू, उप पुलिस अधीक्षक यातायात घनेद्र ध्रुव, नगरसेना के सेनानी अनुज एक्का, थाना प्रभारी महासमुंद मोनिका श्याम उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी तुमगांव, पटेवा, खल्लारी, बागबाहरा एवं प्रभारी यातायात लक्ष्मीनारायण साव एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 


अन्य पोस्ट