महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 जनवरी। जिला स्तरीय स्काउट्स एवं गाइड्स का सोपान प्रशिक्षण एवं जांच शिविर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय झलप में 11 से 15 जनवरी तक आयोजित की गई।
अंतिम दिवस प्रार्थना सभा के साथ पूर्वान्ह 11 बजे समापन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि विनोद सेवन लाल चन्द्राकर राज्य मुख्य आयुक्त एवं पूर्व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन थे। अध्यक्षता लक्ष्मण पटेल उपाध्यक्ष जिला पंचयात महासमुंद ने की। विशिष्ट अतिथि प्रदीप ध्रुवंशी, कुलदीप सिंह सलूजा, विजय लक्ष्मी सिदार थे।
शिविर प्रतिवेदन व स्वागत भाषण रामकुमार साहू जिला सचिव द्वारा प्रस्तुत किया गया। महेंद्र सिंह सलूजा ने प्रतिभागियों के लिए स्मृति चिन्ह को आत्मसात करने की बात कही।
लूनिया शिविर संचालक, सहयोग शिविर संचालक संतोष कुमार साह, रामकुमार साहू, तुलेन्द्र सागर, प्रमोद कन्नौजे, विवेकानंद दास, झनेश कुमार साहू, राजीव कुमार तिवारी, शैलेन्द्र नायक, लीनू चन्द्राकर,मधु शर्मा, लता वैष्णव, अर्चना तिवारी, अनीता साहू थे।
प्रभारी शिवक शिक्षिकाओं में नरेश कुमार नायक, योगेश्वर बड़सेना, मुरलीधर पटेल, रेखराज पटेल, विशाल सतपथी, भुनेश्वर सिन्हा, जितेन्द्र चौधरी, तिलक शर्मा, उत्तर कुमार कतेल, अनिता मोहंती, अर्चना ओगरे, हेमकुमारी पटेल, शालिनी दीवान, तृषा शर्मा थे। आभार प्रदर्शन तुलेन्द्र सागर जिला सहसचिव तथा कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद दास सचिव विखं बसना द्वारा किया गया। राष्ट्रगान अलविदा फिर मिलेंगे के नारे के साथ शिविर का समापन किया गया।