महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15जनवरी। इंटरनेशनल पर्पल फेस्ट गोवा एवं पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में 22वां राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 का आयोजन जीएमसी एथलेटिक्स स्टेडियम पणजी गोवा में 9 से 13 जनवरी तक आयोजित किया गया। जिसमें जिले के लकी यादव ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधत्व किया।
निरंजन साहू ने बताया कि आयोजन में भारत के 28 राज्यों के पैरा स्पोट्र्स संघ के लगभग 2 हजार खिलाडिय़ों समेत छत्तीसगढ़ पैरा स्पोट्र्स संघ के 12 दिव्यांग खिलाड़ी एवं 5 ऑफिशियल ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने चार स्वर्ण पदक, एक रजत व एक कांस्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया।
महासमुंद जिले से लकी यादव ने 1500 मीटर दौड़ में भाग लेकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पाचवां स्थान प्राप्त किया एवं 400 मीटर दौड़ में दसवां स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर प्रभात मलिक तथा उप संचालक समाज कल्याण विभाग संगीता सिंह, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, एसडीओपी बागबहरा डा.यॉर्क व संस्थापक सदस्य डॉ.विश्वनाथ पाणिग्रही, अतुल बग्गा, भेख लाल साहू, भोज राम वर्मा, तुलसीराम बरिहा, दिलेश्वर चंद्राकर, मायाराम पटेल समस्त फॉच्र्यून फाउंडेशन समाज सेवी संस्था बागबाहरा शाला परिवार द्वारा हर्ष व्यक्त किया है।