महासमुन्द
गुड टच बैड टच की दी जानकारी
09-Jan-2024 3:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 9 जनवरी। पुलिस अधीक्षक महासमुंद राजेश कुकरेजा के निर्देशन में स्कूल-कॉलेजों में सायबर फ्राड जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुन्जे एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सारिका वैद्य के मार्गदर्शन में भलेसर शासकीय प्राथमिक शाला में महिला प्रधान आरक्षक सुचित्रा विदानी ने बच्चों को गुड टच बैड टच, फिटनेस स्वयं की सुरक्षा की जानकारी दी। महिला आरक्षण अन्नु भोई एवं विशेष आरक्षक मनोज डड़सेना ने नशा से नुकसान की जानकारी दी। नूतन दुबे के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे