महासमुन्द

सेवानिवृत्ति पर शिक्षक को दी विदाई
08-Jan-2024 4:29 PM
सेवानिवृत्ति पर शिक्षक को दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,8 जनवरी।
पूर्व माध्यमिक स्कूल भलेसर में पदस्थ शिक्षक मनोहर साहू की सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर, कार्यक्रम की अध्यक्ष शीतल कुर्रे अध्यक्ष शाला विकास समिति, विशिष्ट अतिथि छग शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री उमेश भारती गोस्वामी जिलाध्यक्ष एवं कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक टेकराम सेन, राजेश शर्मा, रामकली पांडेय, सरपंच टेमिन सिन्हा ने  मनोहर साहू के कामों की प्रशंसा करते हुए उन्हें साल, श्रीफल भेंटकर विदाई दी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से टिकेश्वर सिन्हा, केके चंद्राकर, एसके तिवारी, सुखनंदन यादव, देवेन्द्र तांडेकर, सुनील साहू, यशवंत साहू, लखन लाल साहू, माखन लाल साहू, माधुरी देवी साहू, पवन कुर्रे आदि उपस्थित थे। 

कार्यक्रम का संचालन प्रीति कर्माकर, अनिता सिन्हा, महेश साहू ने संयुक्त रूप से किया। आभार प्रदर्शन संस्था प्रमुख राजेन्द्र इंगोले ने किया।

 


अन्य पोस्ट