महासमुन्द
पेट्रोलिंग और फि क्स पॉइंट ड्यूटी बढ़ाने पर जोर
08-Jan-2024 4:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 8 जनवरी। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस के समस्त अनुविभागीय अधिकारी और समस्त थाना-चौकी प्रभारियों की क्राइम मीटिंग ली और दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस और समस्त थाना चौकी प्रभारी शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग और फिक्स पॉइंट ड्यूटी बढ़ाने की बात भी कही। साथ ही शराब व नशीली सामग्रियों के अवैध विक्रय व समस्त अवैध गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए निर्देश दिए। शहरी क्षेत्रों में बेहतर यातायात और पार्किंग व्यवस्था बनाए रखने थानों व यातायात टीम को निर्देशित किया। वर्ष 2024 के प्रारंभ से ही गत वर्षों के गंभीर अपराधों का निराकरण, अवैध मादक पदार्थों का नष्टीकरण, थानों में पेडिंग शिकायतों का निराकरण के लिए भी निर्देश दिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे