महासमुन्द

बाइक से गांजा तस्करी, युवक बंदी
08-Jan-2024 3:30 PM
बाइक से  गांजा  तस्करी, युवक बंदी

महासमुंद, 8 जनवरी। बाइक से 10 लाख का गांजा ले जाते युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
7 जनवरी को मुखबिर से मिली सूचना पर बसना पुलिस ने ओडिशा पदमपुर की ओर से आ रही एक  काले रंग की बिना नंबर मोटर सायकल को घेराबंदी कर रोका। मोटर सायकल के पीछे सीट में एक सफेद प्लास्टिक बोरी थी। बोरी के अंदर में 20 किलो कीमती 10 लाख रुपए का गांजा मिला। 

पूछताछ में मोटर सायकल चालक ने अपना नाम नंदलाल राठौर उम्र 19 साल निवासी वार्ड नंबर 01 सामतपुर चचाई रोड पटौरा टोला थाना अनुपपुर बताया। पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त 50 हजार रुपए कीमती वाहन तथा दस लाख रुपए कीमती गांजा बरामद कर आरोपी के धारा 20 ख एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।  


अन्य पोस्ट