महासमुन्द
महुआ शराब समेत एक बंदी
08-Jan-2024 3:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 8 जनवरी। हाथ भट्टी महुआ शराब समेत एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जिला आबकारी अधिकारी मोहित कुमार जायसवाल तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी आबकारी मंडल प्रभारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज के मार्गदर्शन में शनिवार को मुखबिर सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने आबकारी वृत्त पिथौरा अंतर्गत ग्राम मुढीपार थाना पिथौरा से अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब मात्रा 7 लीटर जब्त कर आरोपी सुखराम प्रजापति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34-2, 59क का प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा है। उक्त कार्रवाई आबकारी वृत्त पिथौरा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार झारिया के नेतृत्व में की गई। कार्यवाही के दौरान आबकारी स्टाफ पिथौरा उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे