महासमुन्द

निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन एक मार्च से
08-Jan-2024 2:29 PM
निजी स्कूलों में प्रवेश के  लिए आवेदन एक मार्च से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 जनवरी।
शिक्षा के अधिकार के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए एक मार्च से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रक्रिया दो चरणों में होगी, जो 30 अगस्त तक चलेगी। निजी स्कूलों का पंजीयन व अपडेट 1 से 28 फरवरी तक होगा। प्रथम चरण के प्रवेश के लिए आवेदन एक मार्च से शुरू होगा। एक मार्च से 15 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे। दस्तावेजों की जांच 18 अप्रैल से 17 मई तक होगी।

लॉटरी व आवंटन प्रक्रिया 20 मई से 30 मई तक चलेगी। 
इसी तरह स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया एक से 30 जून तक चलेगी। दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया 15 से 30 जून तक चलेगी। आवेदन 1 से 8 जुलाई तक लिए जाएंगे। दस्तावेजों की जांच 9 से 15 जुलाई तक चलेगी। लॉटरी 17 से 20 जुलाई तक होगी। स्कूलों में दाखिला 22 से 31 जुलाई तक होगा। शिक्षा के अधिकार के तहत नि:शुल्क पढ़ाई के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2023.24 में भी लंबी चली। कोरोनाकाल में अक्टूबर माह तक प्रवेश प्रक्रिया चली। 
 


अन्य पोस्ट