महासमुन्द

पिथौरा गौरव पथ के शेष बचे पेड़ों को बचाने ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ कोलकाता से पहुंचे
05-Jan-2024 8:46 PM
 पिथौरा गौरव पथ के शेष बचे पेड़ों को बचाने ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ कोलकाता से पहुंचे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 5 जनवरी। पिथौरा गौरव पथ के शेष बचे पेड़ों को बचाने की कवायद के लिए ग्रीन केयर अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ पाणिग्राही की पहल से ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ कोलकाता से पहुंचे।

ज्ञात हो कि पिथौरा नगर पंचायत अंतर्गत गौरव पथ का  निर्माण कार्य जारी है । गौरव पथ निर्माण के जद  में आ रहे वृक्षों को काटे जाने की जानकारी होने पर ग्रीन केयर सोसायटी इंडिया द्वारा इन वृक्षों को न काटकर मूल स्थान से जड़ समेत उखाडक़र अन्यत्र रोपित करने की मांग ग्रीन केयर सोसायटी द्वारा की गई थी तथा इसी संदर्भ में ग्रीन केयर अध्यक्ष डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही की पहल से कोलकाता से  केएचएमएसडी कंपनी  के वृक्ष ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ अरनब मंडल डॉ पाणिग्राही के साथ पिथौरा पहुंचकर नगर पंचायत के इंजीनियर हेमंत पिस्दा , चंद्रशेखर शुक्ला, खिलेश साहू एवम अन्य स्टाफ के साथ सभी पेड़ों  का निरीक्षण किया तथा 27 वृक्ष जो ट्रांसप्लांट के बाद जीवित रह सकेंगे उसका चयन किया गया तथा सूची बनाई गई। ट्रांसप्लांट प्रक्रिया  की विस्तृत जानकारी विशेषज्ञ अरनब मंडल द्वारा दी गई। इसके पश्चात आर के स्कूल के पास  संभावित स्थल  जहां पुनर्रोपित करना है उसका निरीक्षण किया । अब नगर  पंचायत पिथौरा के द्वारा इस संबंध में  निर्णय लिया जाना है  ।


अन्य पोस्ट