महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,30 दिसंबर। 23वीं छत्तीसगढ़ सीनियर राज्य स्तरीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला का आयोजन जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा कोरबा में 25 से 27 दिसंबर तक आयोजित किया गया। जिसमें महासमुंद को तीसरा स्थान मिला
प्रतियोगिता में राज्य की पुरुष टीम 18 जिला व बालिका वर्ग से 12 जिलों की टीम शामिल हुर्इं। प्रतियोगिता के माध्यम से 69वीं सीनियर राष्ट्रीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता जो गढ़चिरौली महाराष्ट्र में 6 से 10 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। उसमें भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ बाल बैडमिंटन सीनियर पुरुष एवं महिला टीम का चयन किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन केबिनेट मंत्री द्वारा विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरित किया गया। प्रदेश बॉल बैडमिटन संघ के सह सचिव अंकित लूनिया ने बताया कि जिले की सीनियर पुरूष टीम में लोकेश साहू, अविनाश कुशवाहा, प्रभात सेठ, भूषण साहू, मुरली राज पुरोहित, मेहुल चंद्राकर, सुदर्शन दुबे, केशव शामिल हुए। जिन्होंने उत्कृष्ट प्रर्दशन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में महासमुंद ने तीसरे स्थान के लिए गरियाबंद को 35.23, 35.24 से हराया व उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले के लिए मेडल जीतने में कामयाब हुए। जिले के लिए पदक जीतने पर खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिटन संघ सह सचिव अंकित लूनिया, तन्मय लूनिया, तोशिबा नेताम, नरेश चंद्राकर, मोबीन कुरैशी, राकेश थवाईत, तारिणी चंद्राकर, सेवन दास मानिकपुरी, बालकृष्ण विक्रम, गिरिश साहू व खिलाडिय़ों ने हर्ष व्यक्त किया है।