महासमुन्द
तेन्दुवाही और कुकराडीह में गुरु घासीदास जयंती समारोह में हुए शामिल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 दिसंबर। रविवार को ग्राम पंचायत तेंदुवाही और कुकराडीह में गुरु घासीदास जयंती समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व नपा उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिभुवन महिलांग शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि नरेंद्र ढ़ीढ़ी, अश्वनी टांडे, नपं पंचायत के पार्षद विजय बांधे, महेंद्र कोसरिया रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए त्रिभुवन महिलांग ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने सतनामी समाज को नहीं बल्कि पूरे समाज को मनखे-मनखे एक समान का संदेश देकर सभी को एक-दूसरे से जोड़ा। यह हमारे समाज के लिए गौरव की बात है कि बाबा गुरु घासीदास का जन्म हमारे समाज में हुआ। हमें न सिर्फ एक साथ मिल-जुलकर रहना है, बल्कि बाबा गुरु घासीदास के संदेशों का अनुशरण करते हुए उनके इस संदेशों को जन-जन तक भी पहुंचाना है।
कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम में बुधराम मार्कण्डेय, सुखचंद, वेदराम बांधे, क्रांति योगी, ढेलुराम आदि मौजूद रहे।