महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 दिसंबर। सरायपाली नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा पार्षदों द्वारा पुन: अल्पसमय में दोबारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। पिछली बार 3 मतों के अंतर से अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त हो गया था। किंतु पहले और अब की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में काफ ी अंतर आ गया है। पूर्व में राज्य में कांग्रेस की सरकार थी, जिसका लाभ कांग्रेस की नगर सरकार को मिलता रहा है, किंतु भाजपा की सरकार आ जाने से अब सभी तरह के समीकरणों में बदलाव की संभावना बढ़ गई है।
सरायपाली नगरपालिका में भाजपा के पार्षदों की संख्या भी प्रारम्भ से ही बहुमत में होने के बावजूद आपसी कलह व तालमेल का अभाव व भाजपा द्वारा एक पार्षद को अध्यक्ष बनाने की जिद व पार्षदों की नापसंद के बावजूद उसे प्रत्याशी बनाये जाने के खिलाफ भाजपा पार्षदों में फू ट का लाभ कांग्रेस ने उठाया व सरकार बना ली।
इस दौरान उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने इसका फायदा उठाते हुए भाजपा पार्षद को उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित कर दिया जो आज अपना 4 साल का कार्यकाल पूर्ण कर चुकी हंै। भाजपा पार्षदों द्वारा इसके पहले अध्यक्ष अमृत पटेल व उपाध्यक्ष सुशीला पटेल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला चुकी है, किंतु दोनों बार प्रस्ताव पास नहीं हो सका।
भाजपा के पार्षदों ने अध्यक्ष अमृत पटेल पर अनेक आरोप लगाते हुए फिर एक बार अविश्वास प्रस्ताव लाया है, जिसके सबंध में आगामी 26 दिसम्बर को पार्षदों का अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराई जाएगी।
वर्तमान में नगरपालिका में 15 पार्षद हैं, जिनमें कांग्रेस से 3 क्रमश अमृत पटेल, हरदीप सिंह रैना व सुरेश भोई, भाजपा से हेमवती यादव, लक्ष्मी चंद्रा, गुंजन अग्रवाल, सीता सतपथी, हेमंत प्रधान, स्वर्ण सिंह सलूजा, हितेश यादव, चंद्रकुमार पटेल व राखी चौहान हैं। निर्दलीय के रूप में खिरचंद बारी व मोनालिसा सिंह जीत कर आये थे।
श्रीमती सिंह के बाद में कांग्रेस प्रवेश करने के बाद वह विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकी हंै। राखी चौहान भी इस्तीफ ा देकर कांग्रेस प्रवेश कर चुकी हैं। वर्तमान उपाध्यक्ष सुशीला पटेल भाजपा प्रत्याशी के रूप में विजयी हुई थी, पर भाजपा प्रत्याशी के रूप में जिस पार्षद का नाम लाया जा रहा था, उसके विरोध स्वरूप वह कांग्रेस खेमे में चली गई थी। पर अब जब सरकार भाजपा की आ गई है तो फिर से नगर सरकार में जोड़-तोड़ शुरू हो गई है।