महासमुन्द
चातुरी नंद ने छत्तीसगढ़ी में ली शपथ
20-Dec-2023 3:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 20 दिसंबर। विधानसभा सरायपाली की नवनिर्वाचित विधायक चातुरी डिग्रीलाल नंद ने कल छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा में विधानसभा में पहुंचकर छत्तीसगढ़ी भाषा में शपथ ग्रहण किया।
श्रीमती नंद के छत्तीसगढ़ संस्कृति से लगाव की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। श्रीमती नंद सरायपाली की बेटी एवं बहू दोनों है। वे राजमिस्त्री की बेटी हैं।
शिक्षिका भी रहीं। समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए राजनीति में कदम रखा। लोगों के बीच उनकी एक स्वच्छ छवि निर्मित होती गई। इसका लाभ उन्हें राजनीति में बखूबी मिला और विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की। विधानसभा में शपथग्रहण के दौरान महत्व सरायपाली के लोगों ने उन्हें छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में देखकर प्रसन्नता जाहिर की है। श्रीमती नंद का शपथग्रहण करता हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे