महासमुन्द

ठंड बढ़ी, शीतलहर में ठिठुरते बच्चे सुबह-सुबह निकल रहे स्कूल की ओर
20-Dec-2023 3:06 PM
 ठंड बढ़ी, शीतलहर में ठिठुरते बच्चे  सुबह-सुबह निकल रहे स्कूल की ओर

स्कूलों में समय नहीं बदला, पालक चिंतित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 दसंबर।
महासमुंद जिला इस वक्त भयंकर ठंड की जद में है। जिले का तापमान आज न्यूनतम 8 डिग्री है। अंचल में पिछले 3 दिनों से हड्डी कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। शीतलहर के बावजूद नन्हें बच्चे सुबह से स्कूल जाने के लिए मजबूर हंै। जिले में कई सरकारी व निजी स्कूलों में सुबह 7.30 बजे से कक्षाएं लगाई जा रही है। इसके लिए बच्चों को सुबह सात बजे घर से निकलना पड़ता है। तैयार होने के लिए बच्चे सुबह छह बजे बिस्तर छोड़ देते हैं।

जिले में दो सौ से अधिक सरकारी व निजी स्कूल सुबह की पाली में सुबह साढ़े सात बजे से संचालित हो रहे हैं। इनमें सरकारी स्कूल शामिल हैं। 
ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पडऩे की संभावनाओं से पालक चिंतित हैं। सर्दी का प्रकोप बढऩे के बाद भी स्कूलों में समय नहीं बदला है। गत वर्ष सर्दी का प्रकोप बढ़ जाने पर दिसंबर में कलेक्टर ने स्कूलों का समय परिवर्तन करने के निर्देश जारी कर दिए थे। अधिक सर्दी होने पर दिसंबर के अंतिम सप्ताह में स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया गया था। लेकिन हैरानी की बात है कि बीते सात दिनों से शीत लहर का प्रकोप जारी है। तापमान में लगातार गिरावट हुआ है। लेकिन अब तक स्कूलों की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। ठिठुरते बच्चेे सुबह-सुबह के लिए निकल रहे हैं। तापमान में गिरावट कुछ दिन और जारी रहने की संभावना है।

गौरतलब है कि 22 दिसंबर से तापमान में वृद्धि होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है। मौसम विभग की मानें तो 22 सिंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ भारत के उत्तर-पश्चिमी राज्यों को प्रभावित करेगा। जिसके कारण हवा में नमी की मात्रा बढऩे की संभावनाएं हैं। साथ ही हवा की दिशा में परिवर्तन होने की भी संभावना बनी हुई है। इसके कारण न्यूनतम तापमान में 22 दिसंबर से वृद्धि होने की संभावना बन रही है।
 


अन्य पोस्ट