महासमुन्द
विजय दिवस मनाया
20-Dec-2023 2:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 20 दिसंबर। शहीद स्मारक महासमुंद में विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इस इंटर स्कूल कार्यक्रम का उद्देश्य उन वीरों को समर्पित था। जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने जीवन की परवाह नहीं की। इसमें रिवरडेल वल्र्ड स्कूल महासमुंद के विद्यार्थियों ने शहीदों को समर्पित प्रस्तुति दी और प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस प्रस्तुति को सराहा। प्राचार्या पूजा शर्मा, डांस टीचर माधव शर्मा व शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का हौसला बढ़ाया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे