महासमुन्द

साइबर क्राईम जागरूकता अभियान
17-Dec-2023 4:12 PM
साइबर क्राईम जागरूकता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 दिसंबर।
पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन स्कूल-कॉलेजों में जारी है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुन्जे एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सारिका वैद्य के मार्गदर्शन में  शनिवार को इंडियन कॉलेज एजुकेशन बेलसोडा जिला महासमुंद साइबर काईम जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया गया।

महिला प्रधान आरक्षक सुचित्रा विदानी ने बीएड डीएड के छात्र-छात्राओं को साइबर जानकारी व सीआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल को आसानी से ट्रेंस करने संबंधी जानकारी दी। 

महिला आरक्षक अन्नू भोई एवं विशेष आरक्षक मनोज डड़सेना ने शिक्षा के प्रति जागरूकता नशा खोरी से नुकसान एवं साइबर अपराध से अपने और अपने परिवार को बचाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा किसी भी महिला अथवा बच्चों के साथ अपराध घटित होने पर आरोपी के खिलाफ  सबूत इक_ा करके तत्काल शिकायत करें। इस दौरान प्राचार्य डॉ एस चन्दाकर एवं शिक्षक उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट