महासमुन्द

अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था को करें दुरूस्त
14-Dec-2023 3:38 PM
अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था को करें दुरूस्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,14 दिसंबर। महासमुंद नगर को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए कलेक्टर प्रभात मलिक ने बस स्टैंड, बिन्नी बाई सब्जी बाजार, महामाया तालाब, शीतला तालाब, नेहरू चौक की साफ सफाई का निरीक्षण किया।

इस दौरान कलेक्टर ने सीएमओ को कहा कि अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करें। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान दुकानदारों से कहा कि दुकान में जो भी ग्राहक आते हैं तथा सामान खरीदते हैं और उसका जो भी कागज, कचरा निकलता है, वह डस्टबिन में ही डालें। देखएं कि कचरा रोड पर ना आए। अगर किसी भी प्रकार का कचरा दुकान के सामने पाया जाता है तो दुकान संचालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। शहर में बिना अनुमति जगह-जगह विज्ञापन संबंधित होर्डिंग, दीवार लेखन के कार्य पर ऐसे संस्थान पर जुर्माना लें। मोती गार्डन में हरे पौधे लगाएं।

यहां साफ सफाई एवं लाइट की व्यवस्था करें।

 इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी रा., मुख्य नगरपालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे, राजस्व निरीक्षक अनीश ठाकुर, उप अभियंता दिलीप कश्यप, स्वच्छता प्रभारी दिलीप चन्द्राकर उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट