महासमुन्द

अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवा उद्यम स्थापित करने कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
14-Dec-2023 3:38 PM
अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवा उद्यम स्थापित करने कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14दिसंबर।
अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पीएमईजीपी अंतर्गत महासमुंद जिले में वर्ष 2023-24 के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत युवाओं के लिए निर्माण क्षेत्र जैसे फ्लाई ऐश ब्रिक्स, दोना पत्तल, फर्नीचर,आलमारी निर्माण, अगरबत्ती, साबुन, वाशिंग पाउडर,स्टील रेक, कूलर निर्माण, पेपर कनवर्टिंग वक्र्स, इंजेक्शन मोल्डिंग मशीन से प्लास्टिक आयटम निर्माण, सीमेंट फेंसिंग पोल, चैन लिंक फेंस, बारवेड वायर, वर्मी कम्पोस्ट, गोबर पेंट, बैग निर्माण आदि निर्माण से संबंधित इकाई हेतु अधिकतम लागत 50 लाख एवं सेवा क्षेत्र जैसे टेंट हाउस, शाकाहारी होटल,ढाबा, मोटर वाइंडिंग, मोबाइल रिपेयरिंग, मुर्गी पालन, मछली पालन, च्वाईस सेंटर,ब्यूटी पार्लर, रिपेयरिंग कार्य, टेलरिंग कार्य आदि सेवा क्षेत्र से संबंधित कार्य हेतु अधिकतम लागत 20 लाख रुपए निर्धारित है। 

आवेदक द्वारा आवेदन पश्चात् एवं बैंक द्वारा ऋण स्वीकृति उपरांत शहरी क्षेत्र में स्थापित उद्योग को 25 प्रतिशत एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित उद्योगों को 35 प्रतिशत अनुदान स्वीकृत किया जाता है। उन्होंने बताया कि वेबसाईट में लॉगिन कर एजेंसी.डीआईसी का चयन कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद, बीटीआई रोड, इंदिरा गांधी महिला जिम के सामने, जे के सीमेंट के पास, महासमुंद में या मोबाइल नम्बर 88843.22242, 79873.79574, 83193.70847 एवं 75877.24731 में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते हंै। 
 


अन्य पोस्ट