महासमुन्द
हाथी ने युवक को कुचल मारा
13-Dec-2023 8:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 दिसंबर। मंगलवार की देर शाम सलीहा थाना से लगे हुए ग्राम धनसीर के समीप गांव में हाथी ने एक युवक को कुचल कर मार डाला। जिससे गांव में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक विमल कुमार खडिय़ा पिता नोहर खडिय़ा ग्राम त्रिकुटी डीपाचंदन गांव का रहने वाला था। वह अपने जीजा के घर आया था। विमल जब अपने घर वापस लौट रहा था, तभी हाथी ने उसे कुचल कर मार डाला। सूचना पर वन अमला घटना स्थल पहुंचा।
मालूम हो कि इसी तरह कुछ दिनों पूर्व ही उक्त हाथी ग्राम अर्जुनी सलिहा होते हुये बिलाईगढ़ के जंगल में देखा गया था। बहरहाल इस घटना से ग्राम समेत क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे