महासमुन्द
इस बार 6वीं-9वीं के बच्चे होंगे शामिल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 दिसंबर। बच्चों की गुणवत्ता का आंकलन करने के लिए इस बार राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वे 2023 का आयोजन 13 दिसंबर को जिले भर में होगा। इसके लिए जिले भर की 339 स्कूलों के 9 हजार बच्चे इस टेस्ट में भाग लेंगे। इस बार कक्षा 3 री, 6वीं तथा नवमी के बच्चों के लिए यह सर्वे कराया जा रहा है। जिसमें बच्चों को 3 अलग-अलग सेटों में प्रश्न पत्र वितरित किया जाएगा। जिसे उन्हें हल करना होगा। इस सर्वेक्षण का मूल उद्देश्य भाषा और गणित पर प्राथमिक रूप से न्यान देने के साथ-साथ प्रत्येक शैक्षिक सत्र के अंत में छात्रों की सीखने की क्षमता का आंकलन करना है।
मिली जानकारी के अनुसार कोरोना वर्ष 2020 और 2021 में पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हुई थी। महज ऑनलाइन परिवर्तन बड़ी संख्या में छात्रों की प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शन करने संख्या को पूरा करने और जमीनी स्तर पर के उद्देश्य से प्रेरित था। अत: बच्चे आनलाइन के भरोसे ही रह गए थे। इस प्रभावित पढ़ाई कोरोना काल के बाद कितनी क्षति पूर्ति कर पाए हैं, इस उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया है।
पिछली बार बेसलाइन सर्वे नाम से गुणवत्ता परखी गई थी। इस बार शैक्षणिक गुणवत्ता नाम से इसका सर्वे किया जा रहा है। इसे लेकर जिले में छात्रों की भाषा और गणित के आधार पर उनके स्तर का आकलन किया जाएगा।
कहा जा रहा है कि इससे विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर मापा जा सकेगा। जानकारी अनुसार राज्य अचीवमेंट सर्वे 2023 की शुरुआत में एक ब्लॉक स्तर पर सीखने के अंतराल को समझने के लिए एक नमूना था। कल होने वाली परीक्षा में कुल 628 फील्ड अधिकारी की तैनाती की जाएगी। परीक्षा कल 13 दिसंबर को होगी। चूंकि विभाग के पास इतनी अधिक संख्या में स्टॉफ नहीं है। फलस्वरूप विभाग डीएड, बीएड के शिक्षकों को इस कार्य में लगाने की तैयारी कर चुकी है।
विभागीय जानकारी अनुासर यू डाइस के माध्यम से रेंडम आधार पर जिले के स्कूलों का चयन कर लिया गया है। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ उर्दू स्कूल में भी इसका आयोजन किया जाएगा। जिले में 339 स्कूलों का चयन किया गया है। कक्षा 3 में छात्रों के लिए 60 मिनट, कक्षा छठवीं में छात्रों के 75 मिनट और कक्षा नवमी के लिए 90 मिनट मिलेंगे। परीक्षा के एक सप्ताह पहले ओएमआर शीट को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
प्राथमिक- माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर अधिक फोकस
संतोष साहू व्याख्याता डाइट का कहना है कि बीते 6 वर्षों से शिक्षा विभाग प्राथमिक तथा माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर अधिक फोकस कर रही है। विभाग का उद्देश्य है कि कक्षा 9 तक भी पढ़े बच्चे किसी न किसी फि ल्ड पर अपनी मजबूत पकड़ बनाकर अपना कैरियर बना सकें। कुछ वर्षों से प्रदेश में शिक्षा स्तर ऊपर उठाने निजी स्कूलों की तर्ज पर बालवाड़ी आंगनबाड़ी, इसके बाद यूजी की कक्षाएं संचालित की जा रही है। इसके अलावा इस दृष्टिकोण में ब्लॉक स्तर पर व्यावसायिक विकास कार्यक्रम को भी शामिल किया गया है। कोरोना काल के बाद शिक्षा का स्तर कहां तक पहुंचा, इसे लेकर ही बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता मापने के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। ताकि ग्राफ नीचे जाने पर पढ़ाने के ढंग में और भी नए प्रयोग कर सकें।