महासमुन्द
सरकार बदलने ही स्वागत द्वारों में लगे पूर्व मंत्रियों व विधायक के फोटो रातों रात कवर
09-Dec-2023 2:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 9 दिसंबर। प्रदेश में सरकार बदलने का असर नगर में भी दिखाई देने लगा है। नगर के सभी मार्गों पर लगे स्वागत द्वारों में लगे मुख्यमंत्री, मंत्री एवं विधायक के फोटो रातों रात कवर हो गए हंै।
नगर से कसडोल, सरायपाली मार्ग सहित सभी मार्गों में स्थानीय निकाय द्वारा लगाए गए स्वागत द्वार के फोटो भाजपा को बहुमत मिलते ही कवर कर दिए गए।
ज्ञात हो कि 3 दिसम्बर को हुई मतगणना में कांग्रेस को करारी शिकस्त देते हुए भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की। जीत दर्ज होते ही नई सरकार गठन के पहले ही प्रशासन हरकत में आ गया और तेजी से अवैध कार्यों को बन्द कराने के लिए जुट गया। इसी कड़ी में पिथौरा नगर के सभी मार्गों पर लगे स्वागत द्वार में प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक के सभी फोटो रातों रात कवर कर दिये गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे