महासमुन्द

चुनाव में मिले जनमत के लिए राशि ने प्रदेश की जनता का जताया आभार
08-Dec-2023 4:07 PM
चुनाव में मिले जनमत के लिए राशि ने प्रदेश की जनता का जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 8 दिसंबर। नगर पालिका अध्यक्ष व कांग्रेस नेत्री राशि त्रिभुवन महिलांग ने छग में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किए गए कार्यों के लिए उनकी और सरकार की तारीफ की है।

उन्होंने जारी विज्ञप्ति में कहा कि छग में 2018 से 2023 तक छत्तीसगढिय़ा मुख्यमंत्री के रूप में यादगार कार्यकाल रहा है। उन्होंने छतीसगढ़ की संस्कृति और धरोहर को सहेजने का जो कार्य किया है वह राजनीतिक इतिहास के पन्नो में हमेशा-हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। सरकार बनने के बाद ही किसानों के लिए की गई कर्ज माफी की घोषणा को पूरा करना। कर्मचारियों की वर्षों पुरानी पेंशन योजना की मांग को पूरा किया। प्रदेश के बच्चों को निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी अंग्रेजी और मीडियम की स्कूली शिक्षा देने के लिए स्वामी आत्मनन्द स्कूलों की शुरुआत की। स्वास्थ्य जैसी सुविधा को प्रदेश की जनता को मोबाइल मेडिकल यूनिट और हॉट बाजार योजना के माध्यम से अस्पताल की जगह घरों और बाजार तक पहुंचाने का कार्य किया है जो किसी वरदान से कम नहीं है और इसका लाभ भी प्रदेश की जनता को मिला है। उनके नेतृत्व में छग सतत विकास की ओर आगे बढ़ा और प्रदेश में विकास की नई गाथाएं लिखी गई।

उनकी योजनाओं और कार्यों ने उन्हें छग का जननायक बनाया जिससे भूपेश बघेल छग की जनता के दिलों में हमेशा राज किया और हमेशा करते रहेंगे।

उन्होंने 2018 में प्रदेश में कांग्रेस की और भूपेश बघेल की सरकार बनाने और वर्तमान चुनाव में दिए जनमत के लिए प्रदेश की जनता का आभार जताया। उन्होंने प्रदेश में भाजपा को जीत के लिए और नई सरकार बनने के लिए बधाई दी है।


अन्य पोस्ट