महासमुन्द
स्कॉर्पियो की टक्कर से 2 घायल
08-Dec-2023 2:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 7 दिसंबर। स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए हैं। मामला तुमगांव थाना क्षेत्र का है। बीते 30 नवंबर को खैरझिटी निवासी बेदराम अपने पड़ोसी मीना बाई वर्मा के साथ बाइक से तुमगांव गए थे। सब्जी खरीदकर वापस गांव की आरे जा रहे थे तभी तुमगांव ओवर ब्रिज के नीचे रायपुर की ओर से आ रहे स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों घायल हो गए। जबकि स्कॉर्पियो चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक पर केस दर्ज किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे