महासमुन्द

बीमा कंपनी उपभोक्ता को देगी मृत्यु दावा का 5 लाख
08-Dec-2023 2:52 PM
बीमा कंपनी उपभोक्ता को देगी मृत्यु दावा का 5 लाख

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 दिसंबर। जीवन बीमा पॉलिसी के विवाद में न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय जीवन बीमा निगम को पॉलिसी धारक के प्रीमियम की राशि कटकर शेष राशि का 6 प्रतिशत ब्याज सहित 5 हजार मानसिक पीड़ा तथा 3 हजार वाद व्यय देने का आदेश दिया है।

 मिली जानकारी के अनुसार कमल वाधवा पिता भगतराम निवासी बसना ने उपभोक्ता आयोग में 13 सितंबर 2021 को परिवाद प्रस्तुत किया था। आवेदक के मुताबिक स्व. पत्नी सिमरन वाधवा के नाम पर चार बीमा पॉलिसी प्रत्येक पॉलिसी 5-5 लाख रुपए जारी की गई थी। तभी पॉलिसियों की आरंभ तिथि 8 अगस्त 2017 व जोखिम आरंभ तिथि 1 अगस्त 2017, दिनांक 19 अक्टूबर 2018 को आवेदक की पत्नी की मृत्यु हो जाने पर आवेदक समस्त पॉलिसियों हेतु मृत्यु दावा प्रीमियम पूरा मृत्यु दावा किया था।

                इस पर जिला उपभोक्ता आयोग ने आदेश दिया है कि अनावेदक से मांग करते हुए समस्त दस्तावेज प्रस्तुत किया। लेकिन अनावेदक ने जानकारी छिपाने का आरोप लगाकर मात्र बीमा पॉलिसी क्रमांक 388133966 का मृत्यु दावा स्वीकार कर राशि भुगतान किया तथा शेष बीमा पॉलिसी का दावा अस्वीकार कर प्रीमियम वापस कर दिया। उक्त चारों पॉलिसियों से संबंधित समस्त औपचारिकता एक साथ एक ही दिन निष्पादित की गई थी। यदि कोई गलत बात होती तो बीमा पॉलिसी जारी करने से मना किया जा सकता था तथा भविष्य की प्रीमियम का भुगतान नहीं लिया जाता। लेकिन अनावेदक ने प्रीमियम राशि प्राप्त कर बांड जारी कर सभी बीमा पॉलिसी क विपक्षी पक्षकार से बीमा पॉलिसी के दावा हेतु पत्र व्यवहार किया है।

लेकिन विपक्षी पक्षकार ने दावा भुगतान नहीं किया। इस मामले की सुनवाई कर न्यायालय ने 5 लाख रुपए मय मानसिक क्षति, वाद व्यय भुगतान करने आदेश दिया है।


अन्य पोस्ट