महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 दिसंबर। छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश व राजस्थान में भाजपा को मिली भारी बहुमत पर खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू ने इसे प्रधानमंत्री पर जनता का भरोसा व कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया है।
श्रीमती साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 5 साल कांग्रेस के कुशासन काल में छग की जनता त्रस्त थी। महिलाओं से की गई वादाखिलाफी सत्ता परिवर्तन का मुख्य कारण बना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी पर छग वासियों ने भरोसा किया। छत्तीसगढ़ में भाजपा को 54 सीटें मिली है। इस कामयाबी का श्रेय भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों को जाता है। जिले में भाजपा को दो सीटें मिली। इस उपलिब्ध में भाजपा महिला मोर्चा का बड़ा योगदान रहा। मोर्चा के बहनों ने मतदान के पूर्व घर.घर जाकर प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी कार्यों व महिलाओं के हित में लिए जा रहे फैसलों से अवगत कराया। मतदान के पूर्व भाजपा को विजयश्री दिलाने महिला मोर्चा की बहनों ने मेहनत कर सकारात्मक परिणाम पार्टी के पक्ष में लाया। जिले के महिला मतदाताओं ने अपना अमूल्य वोट भाजपा के पक्ष में देकर प्रधानमंत्री मोदी के गारंटी पर विश् वा स जताया। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। श्रीमती साहू ने समस्त महिला मोर्चा के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।