महासमुन्द

महासमुंद जिले के 5478 मतदाताओं ने नोटा का उपयोग किया
04-Dec-2023 2:44 PM
महासमुंद जिले के 5478 मतदाताओं ने नोटा का उपयोग किया

 पिछले चुुनाव में 8285 लोगों ने किया था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,4 दिसंबर। इस बार विधानसभा चुनाव में महासमुंद जिले के 5478 मतदाताओं ने नोटा का उपयोग किया है,जो पिछले विस चुनाव 2018 के मुकाबले कम रहा। वर्ष 2018 के विस में जिले के 8285 लोगों ने नोटा का विकल्प चुना था। इस बार 5478 हजार वोटरों को एक भी प्रत्याशी पसंद नहीं आए। इसके विकल्प के रूप में उन्होंने नॉन ऑफ  एबो (उपरोक्त में से नहीं) का विकल्प चुना। सर्वाधिक नोटा का इस्तेमाल खल्लारी विधानसभा में हुआ। यहां के 2095 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया। खास बात यह रहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में खल्लारी क्षेत्र सबसे कम

लोगों ने नोटा का विकल्प चुना था। तब केवल 499 मत ही नोटा में पड़े थे। लेकिनए इस दफे सर्वाधिक खल्लारी क्षेत्र के 2095 मतदाताओं ने नोटा में बटन दबाया है। दूसरे नंबर पर सरायपाली विधानसभा रहा। यहां के 1559 वोटरों ने 2018 में नोटा कोवोट किया। इस तरह इस बार 5478 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। तीसरे नंबर पर बसना विस क्षेत्र रहा। यहां के 1433 मतदाताओं ने नोटा का चुनाव किया। महासमुंद में सबसे कम 391 लोगों ने नोटा का बटन दबाकर मतदान किया। जिले में पिछले विस चुनाव 2018 की अपेक्षा इस बार नोटा में कम मत पड़े। तब यहां

8285 लोगों ने नोटा में मतदान किया था सर्वाधिक 3270 मतदान सरायपाली क्षेत्र के मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया था। वहीं, बसना विधानसभा क्षेत्र के 2431 मतदाताओं ने नोटा का विकल चुना था। तीसरे नंबर पर महासमुंद विधानसभा था। यहां के 2085 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया था। सबसे कम खल्लारी क्षेत्र के 499 मतदाताओं ने नोटा में मत दिया था।


अन्य पोस्ट