महासमुन्द
मजदूरों के लिए किया हनुमान चालीसा पाठ
03-Dec-2023 3:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 3 दिसंबर। उत्तराखंड की सुरंग में फंसे मजदूरों के सकुशल बाहर आने के लिए छग पेंशनधारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने प्रत्येक मंगलवार को हनुमान की विशेष पूजा की। विचार गोष्ठी में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता रहा। अब चूंकि सभी मजदूरों को सकुशल वहां से निकाला गया है। इससे संघ में खुशी का वातावरण है।
इस दौरान पेंशनर भवन में नारायण लाल चन्द्राकर, अशोक गिरी गोस्वामी, बोधन राम साहू, बसंत चन्द्राकर,महेश शर्मा, बीआर देवांगन, राजेन्द्र, सुरेन्द्र ध्रुव, रेखराज शर्मा, अध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ कांतिलाल यादव, सनत कुमार यादव उपस्थित थे। यह जानकारी विज्ञप्ति में प्रसार सचिव जेएस अहिर ने दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे