महासमुन्द

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय तुमगांव में आनंद मेला
03-Dec-2023 2:14 PM
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट  विद्यालय तुमगांव में आनंद मेला

महासमुंद, 3 दिसंबर। स्वामी आत्मानंद तुमगांव में आनंद मेला बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आनंद मेला में कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के सभी छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का दुकान लगाया। साथ ही साथ आनंद मेला को आनंदित बनाने के लिए छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के खेलों का भी आयोजन किया गया।  इस आयोजन में शिक्षकों के साथ साथ छात्रों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था। इस आयोजन को संचालित करने के लिए स्कूल के प्राचार्य कुरील, डी.एस.दीवान, सिद्धान्त गायगौरे, सुरेश यादव, सत्यम पाण्डेय, सागर झा, नवीन दास, तरूण सिन्हा, लक्ष्मी नारायण साहू, लोकेश साहू, डोलेश होता, सजल चंद्राकर, मधुरिमा शर्मा, भारती भार्गव, वेनिका लकड़ा, रेणुका साहू, सोनाली साहू, प्रगति साहू, मोनिका यादव, लिली माजखंड, नलिनी ध्रुव एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थिति थे।


अन्य पोस्ट