महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 दिसंबर। एकेडमी की मैनेजमेंट टीम ने एनआईएस क्रिकेट कोच शबाब कुरैशी के नेतृत्व में महासमुंद कलेक्टर प्रभात मलिक से मुलाकात कर धन्यवाद ज्ञापित किया है। इसके साथ ही इन कार्यों के स्वीकृति के अलावा मैदान में अभ्यास के लिए इस्तेमाल होने वाली क्रिकेट पिच में लगने वाले पोल और जाली के संबंध में कलेक्टर को आवेदन दिया। जिसकी पूरी जानकारी लेकर कलेक्टर ने अभ्यास ऽ विकेट में पोल और जाली लगाने के कार्य को भी स्वीकृत करने और जल्द ही पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया।
कलेक्टर श्री मलिक ने निर्देशित करते हुए कहा कि गरीब प्रतिभावान खिलाडिय़ों के लिए को टर्मिनेटर एकेडमी में टैलेंट सर्च प्रोग्राम के तहत ट्रायल आयोजित कर 15 प्रतिभावान आग खिलाड़िय़ों की खोज कर उन्हें नि:शुल्क ट्रेनिंग की व्यवस्था करें। उन खिलाडिय़ों की ट्रेनिंग फीस की व्यवस्था की जिम्मेदारी कलेक्टर ने ली है। इस अवसर पर खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, जमशेद रजा, इशाक खान, मनीष गोफने, सुनील चंद्रवंशी ने कलेक्टर प्रभात मलिक का आभार व्यक्त किया है।
खेल अधिकारी ने बताया है कि अब मिनी स्टेडियम महासमुंद में क्रिकेट खिलाडिय़ों के लिए बेहतर सुविधाओं का विस्तार शीघ्र किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर ने स्वीकृति प्रदान किया है। मैदान के रखरखाव, रात में खिलाडिय़ों को अंधेरे में होने वाली समस्याओं के समाधान हेतु टर्फ विकेट की मिली स्वीकृतिए पोल व जाली भी लगाए जाएंगे।
टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी ने प्रशासन से पोल और जाली लगाने, समतलीकरण सिंह करने, हरी घास और टर्फ विकेट की मांग की थी। जिस पर प्रशासन ने संज्ञान में लेते तह हुए लाइट व्यवस्था के लिए बिजली पोल,मैदान समतलीकरण की स्वीकृति प्रदान करदी है। उक्त स्वीकृति पर टर्मिनेटर एकेडमी की मैनेजमेंट टीम ने एनआईएस क्रिकेट कोच शबाब कुरैशी के नेतृत्व में महासमुंद कलेक्टर प्रभात मलिक से मुलाकात कर धन्यवाद ज्ञापित किया है।