महासमुन्द

मानव श्रृंखला बनाकर एड्स दिवस मनाया
02-Dec-2023 2:18 PM
मानव श्रृंखला बनाकर एड्स दिवस मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 2 दिसंबर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली के प्राचार्य निमंकर पटेल के नेतृत्व एवं शिवप्रसाद पटेल कार्यक्रम अधिकारी रासेयो एवं सीता सिंह रेडक्रॉस प्रभारी के समन्वय से स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से मानव श्रृंखला बनाकर एड्स दिवस मनाया गया।

एड्स के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता पुनितलाल चौधरी, राजेश पंडा, जयदेव साहू, एकता शर्मा, भूपेंद्र खूंटे, अंगद कुमार अजगर, रजनी राठिया, दल नायक जयंत पटेल, दल नायिका उर्वशी यादव, उप दल नायक ललित उरांव, केशरी रात्रे, टिकेश्वरी पटेल, बबिता पटेल, शाला नायक हरीश पटेल के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ।


अन्य पोस्ट