महासमुन्द
कबड्डी स्पर्धा में लोहारडीह की टीम अव्वल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 दिसंबर। स्व.हेमलाल दीवान की स्मृति में जय भवानी नवयुवक ग्रामीण कबड्डी दल केरामुड़ा बावनकेरा के तत्वाधान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि लक्ष्मण पटेल जिला पंचायत उपाध्यक्ष महासमुंद, विशेष अतिथि दारा साहू युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सौरभ लोधी, खिलेश्वरी ताराचंद दीवान, सरपंच ग्राम पंचायत पत्थरी के करकमलों से दीप प्रज्जवलन एवं फीता काटकर हुआ।
श्री पटेल ने उपस्थित खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कि कबड्डी को अद्भुत खेल बताया और कहा कि इसमें बंदर जैसी चपलता, लोमड़ी जैसी चतुरता और शेर जैसी पकड़ होनी चाहिए। आप सभी खेल भावना से खेले और हमारे ग्राम क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाएं। खिलाड़ी हमेशा हर परिस्थिति के लिए तैयार रहता है और वह पूरे मनोयोग से अपना अच्छा देने का प्रयास करता है। खेल में पराजित होने वाला भी जीतने वाले को बधाई देता है।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ खेलों में होता है। इससे समाज के लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए खेल हमेशा एकजुट रहने व संघर्ष करने कि प्रेरणा भी देता है जो युवा पीढ़ी के लिए जरुरी भी हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना की। फाइनल मुकाबले में लोहारडीह प्रथम, डोकर पाली द्वितीय, तृतीय एवम चतुर्थ मुनगासेंर, तेलीबांधा की टीम रही।
इस अवसर पर अध्यक्ष जागेश्वर साहू, हुलास साहू, फिरत राम दीवान, नोहरसिंह साहू, पानसिंह दीवान, हंसराम दीवान, नंदकुमार दीवान, कलीराम, संतोष, परमानन्द, दयालु आदि उपस्थित थे।