महासमुन्द
महासमुंद,1 दिसंबर। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर हिंदी विभाग द्वारा साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख डॉ.अनुसूईया अग्रवाल ने कहा कि अपनी भाषा पर हमें गर्व करना चाहिए और उसकी उन्नति के लिए सभी को प्रयास मिल जुल कर करना चाहिए। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ.दुर्गावती भारतीय के मार्गदर्शन तथा सांस्कृतिक साहित्यिक समिति अध्यक्ष सीमारानी प्रधान के निर्देशन में एम.ए हिंदी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर बी.ए भाग 1 2 3 तथा बीएससी के छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओ में भाग लिया।
इस दौरान छत्तीसगढ़ी भाषा पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें फैंसी ड्रेस स्पर्धा, छत्तीसगढ़ी गीत, कहानी और कविता प्रतियोगिता शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी।