महासमुन्द

बरामद दुपहिया की हालत...
30-Nov-2023 2:40 PM
बरामद दुपहिया की हालत...

महासमुंद, 30 नवंबर। यह तस्वीर कोतवाली थाना महासमुंद और एसडीओपी पुलिस कार्यालय के बीच की है। यहां कोतवाली थाने ने बरामद दुपहिया वाहनों को रखा है। इन वाहनों का रंग धूप से नहीं उधड़ा है बल्कि बगुलों के कारण यह स्थिति बनी है। यहां पीपल का एक बहुत पुराना पेड़ है। यहां साल भर बगुलों का वास रहता है। बरामद होने के बाद कबाड़ हो रही इन वाहनों को अब तो उनके मालिक भी नहीं पहचान पाएंगे। 
 


अन्य पोस्ट