महासमुन्द

कॉलेज विद्यर्थियों ने देखा बेलसोंडा जल शुद्धिकरण संयंत्र
30-Nov-2023 2:39 PM
कॉलेज विद्यर्थियों ने देखा बेलसोंडा जल शुद्धिकरण संयंत्र

महासमुंद, 30 नवंबर। महासमुंद शांत्रीबाई कला वाणिज्य विज्ञान महाविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सविता चन्द्राकर के मागदर्शन एवं विज्ञान संकाय के प्रमुख नारायण चक्रधारी के निर्देशन में महाविद्यालय के बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बेलसोंडा स्थित नगर पालिका महासमुंद के जल शुद्धिकरण संयंत्र का एक दिवसीय शैक्षणिक अवलोकन किया। जल शुद्धिकरण संयंत्र के केमिस्ट धनंजय पटेल ने छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी।

 उन्होंने बताया कि महानदी से पानी की सप्लाई के लिए इंटकवेल का निर्माण किया गया है। इंटकवेल के माध्यम से पाइप लाइन से होते हुए पानी फिल्टर प्लांट तक पहुंचता है और पानी को शुद्ध करने का काम किया जाता है। अंत में क्लोरिन डाला गया और अन्य केमिकल के माध्यम से पानी को साफ  कर पाइप लाइन के माध्यम से महासमुंद शहर में भेजा जाता है। यहां पहले ओवर हेड टैंक उक्त में पानी जमा होता है। जिसके बाद ही घरों में इस पानी की सप्लाई की जाती है।

इस बीच छात्रों के मन में उठ रहे जिज्ञासा भरे प्रश्नों का उत्तर केमिस्ट द्वारा दिया गया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जल शुद्धिकरण संयंत्र का उत्साहपूर्वक अवलोकन किया। इस दौरान सहायक प्राध्यापक लुकेश साहू एवं यमन सिन्हा सहित बीएससी बायो अंतिम वर्ष के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त जानकारी घनश्याम साहू ने दी है।


अन्य पोस्ट