महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 28 नवंबर। श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शबद कीर्तन लंगर एवं नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अलावा जिले भर की सिक्ख संगत शामिल हुई।
रविवार को गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिक्ख समाज द्वारा नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सबसे आगे गतका टीम अपने साहसिक प्रदर्शन कर रही थी। गतका टीम के प्रदर्शन के दौरान उन्हें देखने हजारों को भीड़ जुटी थी। नगर कीर्तन के बीच मे पंज प्यारो की अगुवाई में शोभा यात्रा नगर कीर्तन के रूप में निकली। नगर के पांच युवा कृपाण लेकर पंजप्यारो का गणवेश पहने हुए थे। इनके पीछे एक सजे हुए ट्रक में श्री गुरुग्रन्थ साहिब का स्वरूप सजा कर रखा गया था।
नगर कीर्तन के पहले सुबह गुरुद्वारा साहिब में श्री सहजपाठ की समाप्ति के बाद लंगर आयोजित किया गया था। नगर कीर्तन एवं लंगर में सभी समुदाय के लोग शामिल थे। लिहाजा सर्व धर्म समभाव का एक बहुत वृहद आयोजन लग रहा था।