महासमुन्द
गुरुनानक जयंती पर शोभायात्रा, सर्व हिंदू समाज ने किया स्वागत
28-Nov-2023 2:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 नवंबर। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर सिख समाज महासमुंद द्वारा निकली गई शोभायात्रा का सर्व हिंदू समाज महासमुंद ने नेहरू चौक महासमुंद में भव्य स्वागत किया और पंज प्यारों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भरत चंद्राकर, अग्रज शर्मा, पंकज चंद्राकर, अनुपम त्रिपाठी, अखिलेश लुनिया, विक्की चंद्रकार, नरेश नायक, सुरेंद्र महाराज, हिमांशु तिवारी, नितेश श्रीवास्तव, प्रधान आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे