महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 नवंबर। प्रगतिशील छग सतनामी समाज ने संविधान दिवस पर पिथौरा में जिला स्तरीय संविधान संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अम्बेडकर व महासचिव एस आर बंजारे, सामाजिक अधिकारी एस चंद्रसेन, राजमहंत पी एल कोसरिया, यूथ प्रदेशाध्यक्ष दिनेश बंजारे,जिलाध्यक्ष विजय बंजारे, जिलाध्यक्ष तरुण व्यवहार, सरपंच प्रियरंजन कोसरिया के द्वारा किया गया।
संगोष्ठी की शुरुआत बाबा साहेब गुरु घासीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। सरंक्षक श्रीमती एस चंद्रसेन ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ पढ़ते हुए भारतीय संविधान को लिए सबसे बड़ा वरदान बताया। आजादी के पहले देश के सभी महिलाओं को शिक्षा, रोजगार,राजनीतिक से दूर रखा गया। महिलाओं के साथ दोयम दर्जे की व्यवहार किया जाता रहा, परंतु संविधान निर्माण के बाद महिलाओं की जिंदगी में नया सवेरा आया।
इस अवसर पर एस आर बंजारे ने संविधान और दलित शोषित पिछड़ी समाज पर कविता पाठ सुनाया। राजमहंत पी एल कोसरिया और दिनेश बंजारे ने संविधान की महत्ता का बखान करते हुए संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर का बखान किया।
संगोष्ठी को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी में जिला उपाध्यक्ष हीरालाल कोयल ब्लॉक अध्यक्षों में तरुवर कोसरिया पिथौरा, बाबुलाल कुरें बसना, श्याम लाल बारिक सरायपाली, गणेश टंडन महासमुंद, जिला कार्यकारिणी में चंदन गुरुजी, रामकुमार गायकवाड़, युवा प्रकोष्ठ में तेजराम चौलिक, मानिक टंडन, मुकेश मधुकर,चुम्मन घृतलहरे, मुरलीधर बारिक, रामायण जांगड़े, शिक्षा प्रकोष्ठ से पजेंद्र बंजारे व कर्मचारीगण, महिला प्रकोष्ठ के मंजु जांगड़े व महिला पदाधिकारीगण, समाज जन उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में पिथौरा ब्लॉक के पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही।