महासमुन्द

स्कूल में मनाया संविधान दिवस
28-Nov-2023 2:08 PM
स्कूल में मनाया संविधान दिवस

महासमुंद, 28 नवंबर। महासमुंद जिले के बसना विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक विद्यालय करनापाली में 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया गया। संविधान शपथ एवं प्रस्तावना का वाचन कक्षा तीसरी की छात्रा जयंती नेताम के द्वारा किया गया। विशेषताएं  यह कि जयंती नेताम ने बिना किसी लिखित कागज या मोबाइल के सहारा लिए मौखिक वाचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत मां भारती  मां सरस्वती पूजन के साथ किया गया। भारत माता के रूप में सपना पटेल,दीक्षा पटेल, ओमीशा साहू,डिम्पल साहू, सोनाली साहू, कोमल पटेल  तथा छत्तीसगढ़ महतारी के रूप में छवि साहू तथा जयंती नेताम ने भाग लिया।
 


अन्य पोस्ट