महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 नवंबर। स्थानीय देव संस्कृति उमावि में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि साइकोलॉजिस्ट मेघा ताम्रकार थे। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्राचार्य कुबेर प्रकाश गिरी ने सरस्वती के छायाचित्रों पर पुष्पमाला, गुलाल तथा द्वीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा छठवीं से 12वीं तक की बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसका विषय था राष्ट्रीय तंबाकू निषेध कार्यक्रम। इस पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 40 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं में मिडिल विभाग से कु.साधना देवांगन, टीकम साहू, लतिका कश्यप, हाई स्कूल विभाग से नीलम साहू, केशव साहू, प्रितेश्वरी चंद्राकर, हायर सेकेंडरी विभाग से कुण्डली साहू, मुस्कान तारक, निधि कनौजे शामिल हैं।
इसी तरह सांत्वना पुरस्कार में चांदनी साहू, योगिता साहू, चहक चंद्राकर, पल्लवी बघेल, दामिनी साहू, तन्नू ढीमर, मॉनिटर के रूप में प्रत्येक कक्षा से प्रेम साई यादव, तन्मय पटेल, भूपेन निषाद, योगेश साहू शामिल हैं। सभी प्रतिभागी विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि के हाथों से पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य कुबेर प्रकाश गिरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत में तंबाकू की खेती 1605 में पुर्तगालियों द्वारा शुरू की गई थी। प्रारंभ में इसे गुजरात की फेरा और मेहसाणा जिले में उगाया जाता था। उसके बाद दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश है। तंबाकू पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश 2005 में भूटान था।
उन्होंने बताया कि तंबाकू की खोज सबसे पहले मेसो अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के मूल लोगों ने की थी। इसका उपयोग अमेरिका 12300 साल पहले की थी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि साइकोलॉजिस्ट मेघा ताम्रकार ने कहा 2023 में विश्व ने इस वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2023 की थीम हमें भोजन की आवश्यकता है, तंबाकू की नहीं रखा है। 7 अप्रैल 1988 को प्रथम विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। भारत सरकार ने 11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान वर्ष 2007-08 में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम शुरू किया। जिसका उद्देश्य तंबाकू सेवन के हानिकारक प्रभावोंं के बारे में जागरूकता पैदा करना, उत्पादन कम करना और तंबाकू उत्पादों की आपूर्ति, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003, ंलोगों को तंबाकू छोडऩे में मदद करना है। कार्यक्रम का मंच संचालन संस्था की वरिष्ठ व्याख्याता गरिमा साहू ने किया।