महासमुन्द
बाइक से गांजा तस्करी, युवक गिरफ्तार
27-Nov-2023 3:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 27 नवंबर। कोमाखान पुलिस ने शनिवार को टेमरी नाका में एक बाइक में गांजा का परिवहन करते एक युवक को दबोचा है। युवक से एक लाख कीमत का 5 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार टेमरी नाका में सूचना मिलने पर वहां पुलिस बाइक के आने का इंतजार करती रही। आखिरकार दोपहर नाका पर एक बाइक पहुंची। उसे रोककर पुलिस ने बाइक में सवार युवक से पूछताछ कर गाड़ी तलाशी ली।
पश्चात जांच में पाया कि 29 वर्षीय युवक विक्रम सिंह ग्राम लोहरा थाना कमासिन जिला बांदा उत्तरप्रदेश निवासी से 5 किलो गांजा ले जा रहाहै। अत: पुलिस ने गांजे के अलावा एक मोबाइल भी बरामद किया है। सउनि कार्तिक राम रात्रे की सूचना पर पुलिस ने युवक के खिलाफ 20 बी नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे