महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 नवंबर। शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था हेतु कल महासमुंद के नागरिक प्रतिनिधि मंडल से हुई विशेष चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह ने कल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बाईपास निर्माण संघर्ष समिति महासमुंद के प्रतिनिधि मंडल से बैठक कर नगर की ट्रैफिक व्यवस्था में आवश्क सुधार हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विशेष चर्चा कर निराकरण के लिए विमर्श किया।
इस दौरान सुरक्षित यातायात हेतु हेल्प डेक्स बनाया गया जिसमें प्रमुख रूप से निरंतर व्यवस्थित यातायात संबंधी कार्य करने के लिए उप पुलिस अधीक्षक यातायात मोबाइल नंबर 94791.92307 एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष 07723.223155 को हेल्पलाइन डेस्क इंचार्ज बनाकर आम जनता से संवाद हेतु नियुक्त किया गया। जिनसे आमने सामने संपर्क कर या सकता है। पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है जिससे दुर्घटना से बचा जा सके। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से अग्रज शर्मा, भरत चंद्राकर, आनंद साह,ू युवा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्रेयांश चोपड़ा, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राकेश झाबक, चार्टर्ड एकाउंटेंट रितेश गोलछा, पप्पू ठाकुर, नरेश नायक, सुमन सेंदरे, राजेश डड़सेना, ज्ञानचंद चोपड़ा, नीरज जैन, आम्रपाल गुरुदत्ता, दानेश्वर सिन्हा, सोमेश दाबड़ा, पार्षद हाफिज कुरैशी, पार्षद मनीष शर्मा, मनोज नेभानी, मोहित इसरानी, हेमंत सोनी, हेमंत तिवारी,सुशील चंद्राकर,उमेश, राजेश कुमार, ताराचंद चांडक, हेमंत बघेल, अशोक साहू, आर. एस. चंद्राकर, राजेश मदनकार, राकेश चौबे, मोहम्मद अजीज शामिल हैं।