महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 नवंबर। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन ने जारी बयान में कहा है कि आगामी 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना में जिले के कांग्रेस प्रत्यशियों की जीत तय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर से कांग्रेस के भूपेश बघेल की सरकार बनने जा रही है।
उन्होंने जारी प्रेस विज्ञप्ति में सर्वप्रथम चुनावी महापर्व में भाग लेने वाले महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मतदान महापर्व में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेने वाले नागरिकों ने अपनी सहभागिता इस पर्व में निभाई है। मतदाताओं द्वारा किए गए मतदान से प्रदेश में एक बार फिर से कांग्रेस और भूपेश बघेल की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस ने जो भी घोषणाएं की है वह सरकार बनते ही पूरी भी होंगी। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले भी तत्पर थे और आगे भी रहेंगे।